Add To collaction

वक्त -14-Jun-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 12/06/2024
वक्त

ए! वक्त
तू हसीन है बहुत पर
तब तक,, 
जब तक जुड़ा है 
पुरानी मीठी यादों से.....
और 
उन लम्हों से 
जिसकी वजह से आज 
हम खुश हैं।
कुछ पुराने ख्याल
हमें अंदर से तोड़ जाते हैं।
तो कभी कुछ 
हमें मज़बूत भी कर जाते हैं 
लम्हें लौटकर नहीं आते पर
दे जाते हैं यादें 
कुछ कड़वी 
कुछ मीठी।।
 
शाहाना परवीन 'शान'...✍️

   2
1 Comments

Neeraj Agarwal

14-Jun-2024 09:39 PM

बहुत खूब जी

Reply